scorecardresearch
 

जयपुर: कार में मिली रेजिडेंट डॉक्टर की डेडबॉडी, मुंह से निकल रहा था झाग

जयपुर के आदर्श नगर में सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के 37 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर संदीप कुमार शर्मा अपनी कार में मृत पाए गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
X
जयपुर में डॉक्टर की कार में मौत. (Photo: Representational )
जयपुर में डॉक्टर की कार में मौत. (Photo: Representational )

जयपुर के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के एक रेजिडेंट डॉक्टर अपनी कार में मृत पाए गए. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

एक एजेंसी के मुताबिक मृतक की पहचान 37 वर्षीय संदीप कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी के निवासी थे. वह एसएमएस मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्यरत थे. पुलिस के अनुसार संदीप शर्मा सोमवार सुबह अपनी कार से फ्रंटियर कॉलोनी पहुंचे थे. उनकी कार सुबह से ही एक मकान के बाहर खड़ी थी.

ड्राइवर सीट पर बेहोशी की हालात में पड़े थे डॉक्टर
कई घंटे तक वाहन उसी जगह खड़ा रहने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ. दोपहर करीब एक बजे लोगों ने कार के अंदर झांककर देखा तो डॉक्टर ड्राइवर सीट पर बेहोशी की हालत में पड़े थे. उनके मुंह के आसपास झाग और कुछ तरल पदार्थ भी दिखाई दे रहा था. सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कार अंदर से लॉक थी, इसलिए पुलिस ने सामने की खिड़की का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला और डॉक्टर को बाहर निकाला.

Advertisement

इसके बाद उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मौके से मिले सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement