scorecardresearch
 

कट्टे से ढंकी लाश, कुचला हुआ सिर...पिता अस्पताल में, इधर हो गया बेटे का मर्डर

धौलपुर में बीए प्रथम वर्ष के 16 वर्षीय छात्र मनोज कुमार मीणा का शव जंगल में प्लास्टिक के कट्टे से ढका मिला. शरीर पर चोट के निशान, सिर कुचला हुआ और धारदार हथियार के वार मिलने से हत्या की आशंका गहरा गई. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

Advertisement
X
धौलपुर में मर्डर कर कुचला युवक का सिर (Photo: itg)
धौलपुर में मर्डर कर कुचला युवक का सिर (Photo: itg)

राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना इलाके के गांव पंजाबीपुरा के पीछे निधारा के जंगलों में एक कॉलेज छात्र की डेडबॉडी प्लास्टिक के कट्टे से ढकी हुई मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई.मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और पत्थरों से सर को कुचला गया हैं,साथ ही धारदार हथियार के निशान मिले हैं.

ग्रामीणों ने मृतक की पहचान कर पुलिस को सूचना दी.मृतक की निर्मम हत्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने डेडबॉडी को लेकर बाड़ी-बसेड़ी रोड़ पर जाम लगा दिया और जिला कलक्टर और एसपी को मौके पर बुलाने के साथ मृतक के हत्यारों की मांग करने लगे.मौके पर बाड़ी एएसपी एसडीएफ श्रवण कुमार,डीएसपी महेंद्र कुमार मीणा और सदर थाना प्रभारी मोहरसिंह मीणा पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइस भी की,लेकिन ग्रामीण सड़क मार्ग से नहीं हटे.

बता दें कि करीब 16 साल के मनोज कुमार मीणा पुत्र मुन्ना लाल मीणा निवासी कुहावनी थाना कंचनपुर राजकीय महाविद्यालय बाड़ी में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था. उसके पिता का कुछ दिन पूर्व एक्सीडेंट में फैक्चर हो गया था.जिनका धौलपुर में डॉ.मनोज त्यागी के हास्पिटल में उपचार चल रहा है.ऐसे में मृतक की मां हॉस्पिटल में  थी और घर पर उसकी छोटी बहन और भाई था.मृतक मनोज रविवार की दोपहर को अपनी भैंसों को पंजाबी पुरा गांव के पीछे निधारा गांव के जंगल में चराने ले गया था.देर शाम तक मनोज के घर नहीं लौटने पर उसके छोटे भाई-बहन को चिंता हुई तो उन्होंने ग्रामीण और अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी.

Advertisement

इसके बाद ग्रामीणों के साथ परिजनों ने मनोज को तलाश किया तो उसका शव झाड़ियों में प्लास्टिक के कट्टे से ढका हुआ मिला. ग्रामीणों ने शव के ऊपर से प्लास्टिक का कट्टा हटा कर देखा तो मनोज के शरीर पर चोट के निशान और सिर कुचला हुआ मिला. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर शव को बाड़ी-बसेड़ी रोड पर रख कर जाम लगा दिया और सड़क पर बैठ गए.

सूचना मिलते ही बाड़ी एएसपी एडीएफ श्रवण कुमार,डीएसपी महेन्द्र कुमार मीणा और सदर थाना प्रभारी मोहरसिंह मीणा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने एफएसएल टीम को बुला कर साक्ष्य जुटाए हैं.पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों से करीब चार घंटे से समझाइश कर रहे हैं.लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे हुए हैं.
 


 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement