पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की छापेमारी जारी है. चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के आवास नंबर 43 पर ED के अधिकारियों ने कार्रवाई कर रही है. छापेमारी के दौरान ED के अधिकारी कई गाड़ियों से मौके पर पहुंचे है और कार्रवाई कर रहे हैं. ED ने PMLA के आरोपों के तहत कार्रवाई की है. भारी सुरक्षा के बीच सुबह से सर्च ऑपरेशन जारी है.