scorecardresearch
 
Advertisement

टैंक का रौब, 'मैकेनाइज्ड' की ताकत... बदलते रणक्षेत्र में कितनी बदली सेना? देखें वंदे मातरम्

टैंक का रौब, 'मैकेनाइज्ड' की ताकत... बदलते रणक्षेत्र में कितनी बदली सेना? देखें वंदे मातरम्

भारतीय सेना आज तकनीकी और सामरिक रूप से बेहद आधुनिक और शक्तिशाली हो चुकी है. देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए थल सेना को आधुनिक टैंकों, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री और एडवांस ड्रोन तकनीक से लैस किया जा रहा है. आज के इस नए दौर में भारतीय सेना का मुख्य ध्यान 'मेक इन इंडिया' के तहत स्वदेशी हथियारों और उपकरणों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. भारतीय सेना की रीढ़ कहे जाने वाले टी-90 भीष्म टैंकों को अत्याधुनिक थर्मल इमेजिंग साइट्स, डिजिटल बैलिस्टिक कंप्यूटर और ऑटोमैटिक टारगेट ट्रैकिंग सिस्टम से काफी अपग्रेड किया गया है. इसके अलावा, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री को अब नए बीएमपी-2 लड़ाकू वाहनों, स्वाम ड्रोन और नाइट विजन उपकरणों से और अधिक मजबूती दी जा रही है. देखें...

Advertisement
Advertisement