मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बचे, जबकि उनके ड्राइवर और एक फैन जख्मी हो गए. इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली है. 70 के दशक में मुंबई में शुरू हुआ अंडरवर्ल्ड, जिसे खत्म करने में मुंबई पुलिस को तकरीबन 3 दशक से ज्यादा का वक्त लगा, वह अंडरवर्ल्ड लौटने वाला है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि मुंबई पुलिस और एनआईए ने ये कहा है कि लॉरेंस विश्नाई की नजर मुंबई पर है.