फ्लाई दुबई की फ्लाइट 1073 में 174 मुसाफ़िर और 8 क्रू मेंबर में से एक वो ख़ुद भी था. यानि को-पायलट हमाम-अल-हमामी. हमामी अकेला था जिसे पता था कि कुछ देर बाद इस प्लेन में सवार सभी मुसाफिर और क्रू मेंबर मारे जाएंगे. यहां तक कि खुद वो भी. हालांकि प्लेन के पायलट यानी कैप्टन स्मित मच्छार को सबसे पहले मरना था. क्योंकि हमाम प्लेन क्रैश करने से पहले ही कॉकपिट में कैप्टन को मारने वाला था. इसके बाद इस प्लेन को क्रैश करने के लिए किसी तीन में से उसे ऐन वक्त पर एक टारगेट चुनना था.