तीन राज्यों में प्रचार का शोर तो समाप्त हो गया, मगर पवन खेड़ा के बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है, दरअसल दो दिन पहले पवन खेड़ा ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए थे जिसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. अब असम की पुलिस पवन खेड़ा को तलाश रही है मगर पवन खेड़ा का कहीं अता पता नहीं है, अलबत्ता सियासत भले ही सुलग उठी है.