रविवार का दिन रैलियों का रेला लेकर आया. पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी थे, उन्होंने कूच बिहार में लोगों को संबोधित किया, तो मुर्शिदाबाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर प्रहार किया, वहीं झारग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रचार किया, उधर असम में भी अलग अलग दलों ने जोरदार प्रचार किया. बेपोर और एर्नाकुलम में अमित शाह गरजे तो बालाघाट में राहुल गांधी ने असम के सीएम को आड़े हाथों लिया. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी बोगाईंगाव में प्रचार किया.