संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की मुलाकात के बाद...एक बार फिर सवाल उठने लगा है .,..क्या 2027 के चुनाव से पहले अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन की जमीन तैयार हो रही है? हालांकि दोनों पार्टियां फिलहाल गठबंधन की किसी संभावना से इनकार कर रही हैं... लेकिन मुलाकात की टाइमिंग... और इसके बाद अकाली दल के रुख ने सियासी अटकलों को जरूर हवा दे दी है... कांग्रेस इसे दोनों दलों की सियासी मजबूरी बता रही है... तो बीजेपी इसे महज औपचारिक मुलाकात बता रही है...ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या पंजाब में पुराने सियासी साथी फिर साथ आने की तैयारी में हैं?