एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए वेंकैया नायडू आज अपना नामांकन भरेंगे. बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है. सोमवार शाम बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में वेंकैया नायडू के नाम पर मुहर लगाई गई है.उपराष्ट्रपति चुनाव में नायडू का मुकाबला महात्मा गांधी के पोते गांधी गोपाल कृष्ण गांधी से होना हैं. गांधी भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. हालांकि संख्या बल के आधार पर चुनाव में नायडू की जीत लगभग तय मानी जा रही है.