scorecardresearch
 
Advertisement

धार भोजशाला में सीएम मोहन यादव ने की पूजा, देखें न्यूजरूम

धार भोजशाला में सीएम मोहन यादव ने की पूजा, देखें न्यूजरूम

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में मंदिर के रूप में मान्यता मिलने के बाद यहां धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. उनके आगमन को लेकर पहले से व्यापक तैयारियां की गई थीं और परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौके पर मौजूद रहे.

Advertisement
Advertisement