मुंबई में मिल मजदूरों ने घर की मांग को लेकर एक बड़ी रैली निकाली. इस रैली की अगुआई शिवसेना नेता उद्ववठाकरे ने की. लेकिन मजदूरों का साथ देने राज ठाकरे भी रैली में पहुंच गए. लेकिन दोनों के बीच दूरियां बरकरार रहीं. उधर विधानसभा के अंदर भी मजदूरों का मुद्दा गूंजता रहा. विपक्ष ने सदन की कार्रवाई नहीं चलने दी.