धुरंधर-2 मूवी रिलीज के चार दिन बाद एक बार फिर विवादों में आ गया है. सिख समुदाय ने मुंबई में फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है. शिवसेना नेता और सिख्स इन महाराष्ट्र संगठन के नेता गुरजोत सिंह ने फिल्म की एक सीन को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि फिल्म में सिखों और गुरु गोविंद सिंह जी का अपमान किया गया है.