बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें कथित तौर पर लीक होने के बाद प्रशंसकों के बीच उत्साह और बढ़ गया है. इन तस्वीरों ने फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है. खास बात यह है कि फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है. एक्शन और थ्रिल से भरपूर बताई जा रही यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.