राहुल गांधी ने एक दिन पहले लॉकडाउन को फेल कहकर सरकार को चुनौती दी थी और आज रविशंकर प्रसाद ने चुन चुनकर जवाब दिया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल को देश की फिक्र नहीं है और वो देश को भ्रमित कर रहे हैं . केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ झूठ फैला रहे हैं, अभी कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं है ऐसे में लॉकडाउन ही एक उपाय है. राहुल गांधी देश की एकता को खंडित करने वालों को बधाई दे रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है. जब से कोरोना की दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति आई है तबसे राहुल गांधी देश के संकल्प को इस लड़ाई के मामले में कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. देखें राहुल गांधी और रविशंकर प्रसाद के बीच वार-पलटवार