scorecardresearch
 
Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने 19 मिनट के संबोधन में क्या-क्या दावे किए? देखें खबरदार

डोनाल्ड ट्रंप ने 19 मिनट के संबोधन में क्या-क्या दावे किए? देखें खबरदार

क्या ईरान महायुद्ध अब ऐसे मोड़ पर आ चुका है. जहां अमेरिका और ईरान एक दूसरे पर घातक वार हर पल तेज करने जा रहे हैं. और क्या अब महायुद्ध बहुत लंबा भी चल सकता है? इस सवाल के जवाब से तथ्यों के साथ आज आपको खबरदार करेंगे. लेकिन पहले इस युद्ध के 34वें दिन का अपडेट जान लीजिए. 1- व्हाइट हाउस का बयान आया है. फिर से कहा गया है कि अमेरिकी सेना की कार्रवाइयों की वजह से अमेरिका और दुनिया के लिए ईरान के खतरनाक खतरे को खत्म करने की कगार पर हैं. 2- फ्रांस के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति के आपत्तिजनक बयान को गलत बताया और कहा कि ट्रंप के शब्द “न तो अच्छे हैं और न ही जवाब देने के लायक हैं. 3- ईरान की राजधानी तेहरान को कराज शहर से जोड़ने वाले बड़े पुल पर हमला किया गया है. ये पुल मिडिल ईस्ट के सबसे ऊंचे पुलों में से एक माना जाता है. इस हमले में कई लोग घायल हो गए. इसके अलावा कराज के अन्य इलाकों पर भी हमले हुए. 4- ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी के तेहरान स्थित घर पर अमेरिका ने हमला किया. इसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई और खराजी को गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. खराजी अभी ईरान की स्ट्रैटेजिक फॉरेन रिलेशंस काउंसिल के चेयरमैन हैं. जो संस्था सीधे देश के सर्वोच्च नेता को सलाह देती है. 5- वहीं ईरान की राजधानी तेहरान में 100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर पर हमला हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ‘पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ ईरान’ को निशाना बनाया गया है.

Advertisement
Advertisement