scorecardresearch
 
Advertisement

144 घंटे बाद ट्रंप क्या करने वाले हैं? देखें खबरदार

144 घंटे बाद ट्रंप क्या करने वाले हैं? देखें खबरदार

144 घंटे बाद क्या ट्रंप सबसे बड़ा युद्ध अपराध कर सकते हैं? इस सवाल से जुडे जवाबों पर आज खबरदार करेंगे. लेकिन सबसे पहले आपको युद्ध के 32वें दिन की पांच बड़ी खबरों से अपडेट कर देते हैं. 1- डोनाल्ड ट्रम्प ने आज कहा कि अब अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा. देशों को खुद ही अपने हालात संभालने होंगे. ट्रम्प ने कहा कि अगर देश चाहें, तो हिम्मत दिखाएं और खुद होर्मुज स्ट्रेट जाकर तेल ले लें. 2- असल में अमेरिका झल्ला गया है. क्योंकि एक के बाद एक दूसरे देश मदद से इनकार कर रहे हैं. स्पेन ने कल हाथ खड़ा कर दिया था. अब इटली ने अमेरिका को अपने सिगोनेला मिलिट्री बेस का इस्तेमाल करने से रोक दिया. ये बेस सिसिली आइलैंड पर है. अमेरिका यहां विमान उतरना चाहता था, लेकिन इटली ने इजाजत नहीं दी. 3- फ्रांस ने भी मिलिट्री सप्लाई से भरे हुए इजरायल जाते प्लेन को अपने इलाके से उड़ने नहीं दिया तो ट्रंप नाराज हो गए. कहने लगे कि अमेरिका भूलेगा नहीं.

Advertisement
Advertisement