बजट पर चर्चा में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज संसद में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को डेढ़ अरब भारतीयों के भविष्य का सरेंडर कहा. 50 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने ट्रेड डील के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमले किए. उनकी स्पीच में आज पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की किताब तो नहीं आयी, लेकिन ट्रेड डील पर कथित दबाव का आरोप लगाते हुए वो अमेरिका की कुख्यात एप्सटीन फाइल्स खोलने की कोशिश करने लगे. देखें हल्ला बोल.