टाइगर श्रॉफ पर हमले और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों ने हड़कंप मचा दिया है. वहीं गुजरात के सूरत में संपत्ति विवाद में दोहरी हत्या और राजकोट में मां द्वारा बच्ची की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है. नवरात्रि के दौरान वडोदरा में गरबा की धूम रही, तो अहमदाबाद में फर्जी पास गिरोह पकड़ा गया. इसके अलावा उधना स्टेशन पर यात्रियों के लिए बड़ा वेटिंग एरिया बनाया गया है.