scorecardresearch
 
Advertisement

देशतक: कोरोना से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी, जानिए अपने शहर का हाल

देशतक: कोरोना से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी, जानिए अपने शहर का हाल

दुनिया भर में दहशत फैला चुका कोराना वायरस भारत में भी जानलेवा साबित हो चुका है. इससे भारत में अब तक 2 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है. वहीं केंद्र सरकार ने कोरोना को आपदा घोषित कर दिया है. सभी राज्य सरकारें अब इससे लड़ने के लिए युद्धस्तर पर तैयार हैं. 13 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं. कई शहरों में मॉल-सिनेमाघर पर ताले जड़ गए. दुनियाभर में 5,000 से ज्यादा लोग अबतक कोरोना के शिकार हो गए हैं. ज्यादातर मौत चीन, इटली और ईरान में दर्ज की गई है. ऐसे में हर किसी की ये जिम्मेदारी है कि कोरोना से सावधान रहें और इसे अपनी जमीन में फैलने से रोकने की कोशिश करें. देखिए देशतक.

Advertisement
Advertisement