नौकरानी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा जेल से रिहा हो गए. उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. जमानत की अवधि में उनके मुंबई में रहने पर पाबंदी है और अब शाइनी आहूजा मुंबई छोड़कर अपने माता-पिता के पास दिल्ली रहेंगे.