आज दस्तक में हम अमेरिका और ईरान के बीच हुए 14 दिन के अस्थाई युद्धविराम का विश्लेषण करेंगे. अगर 40 दिन के भीषण युद्ध के बाद जंग रुकी तो क्यों रूकी. आखिर ऐसा क्या हुआ कि ईरान को पाषाण युग में भेजने की धमकी देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप झुक गए. क्या ये सिर्फ 14 दिन का अल्पविराम है और 14 दिन बाद महायुद्ध शुरू हो सकता है. अब ईरान और अमेरिका के बीच स्थायी युद्धविराम का फॉर्मूला क्या होगा. युद्धविराम को ईरान अपनी जीत और अमेरिका की हार क्यों बता रहा है. क्या ईरान ने सुपरपावर का सरेंडर करवा दिया, क्या है युद्धविराम के पीछे की अनदेखी और अनसुनी तस्वीर, आपको बताएंगे.