आज दस्तक में सबसे पहले बात, बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री की. जी हां बाबा ने कृष्ण और राम की तुलना की, तो सियासी संग्राम छिड़ गया है. अखिलेश यादव ने सीधे बाबा के प्रवचन पर सनातन वाली सियासत छेड़ दी है, तो तेजस्वी यादव ने बाबा पर निशाना साधा है, तो पप्पू यादव, बाबा पर एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंच गए. धीरेन्द्र शास्त्री सफाई पर सफाई दे रहे हैं, लेकिन चुनावी मौसम में बयान पर सियासी तूफान उठ खड़ा हुआ है. देखें...