मार्च के महीने में विपक्ष के मार्च की तस्वीर ने झटके में उन राजनीतिक दलों को भी साथ ला खडा कर दिया जो अपने अपने राज्य में अभी तक किसी मुद्दे पर एकसाथ नजर आने से कतराते रहे. तो क्या झटके में बिखरा हुआ विपक्ष एकजुट हो गया. या देश भर में मैसेज यही चला गया कि बीजेपी के खिलाफ हर विपक्षी दल एकजुट हो सकता है.