अमिताभ बच्चन पर मंडरा रहा है खतरा. सलमान पर मंडरा रहा है खतरा. शाहरुख भी हैं खतरे की जद में लेकिन ये खतरा आतंक का नहीं बल्कि मोबाइल टॉवरों के रेडिएशन का है. हाल में आई एक रिपोर्ट के बाद आजतक की टीम ने एक्सपर्ट के साथ इन तमाम सितारों के मकान के पास रेडिएशन के असर को मापा और ये पाया कि तमाम सितारे और इनकी रिहाइश के आस-पास का इलाका खतरे से खाली नहीं है.