महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद अब नए सियासी घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है. शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने दावा किया है कि सांसदों के बाद जल्द ही एक और बड़ा राजनीतिक ऑपरेशन शुरू हो सकता है. इस बीच उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई विधानमंडल दल की बैठक में कई विधायक और विधान परिषद सदस्य अनुपस्थित रहे, जिससे पार्टी में संभावित असंतोष और टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि यूबीटी नेतृत्व पार्टी को एकजुट रखने की कोशिश में जुटा है. दूसरी ओर बीजेपी विधायक आशीष देशमुख ने लगातार हो रही राजनीतिक टूट-फूट पर चिंता जताते हुए कहा कि अत्यधिक दल-बदल से राजनीतिक संतुलन प्रभावित हो सकता है.