ईरान ने जारी संघर्ष के बीच हमलों के 89वें चरण में अमेरिका और इज़राइल से जुड़े ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले का दावा किया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने वीडियो जारी कर बताया कि 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें भारी मिसाइलों, हमलावर ड्रोन और रॉकेट्स का इस्तेमाल किया गया. IRGC के अनुसार, इस संयुक्त अभियान में “रेज़िस्टेंस फ्रंट्स” ने मिलकर इज़राइल के इलित, तेलअवीव, बेनी ब्राक समेत कई स्थानों पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इस दावे के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात पर नजर रखी जा रही है.