scorecardresearch
 
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज

महिला आरक्षण का प्रण, परिसीमन पर संसद में छिड़ा रण, देखें ब्रेकिंग न्यूज

17 अप्रैल 2026

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए संसद में महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा. ललन सिंह ने जोर दिया कि देश की 50% आबादी को न्याय देने के लिए महिलाओं की कानून निर्माण में सक्रिय सहभागिता जरूरी है, जिससे लोकतंत्र और मजबूत होगा.

क्या US से समझौते करने को आतुर है ईरान? देखें ब्रेकिंग न्यूज

15 अप्रैल 2026

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच पहली वार्ता फेल होने के बाद अब ईरान और अमेरिका एक बार फिर दोबारा वार्ता के लिए तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो ईरान से बातचीत के लिए तैयार है और अगले दो दिन में दोबारा पाकिस्तान में मिल सकते है. जेडी वेंस ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईरान के वार्ताकार समझौता चाहते है.

नोएडा में दूसरे दिन भी जमकर बवाल और पथराव, देखें ब्रेकिंग न्यूज

14 अप्रैल 2026

दिल्ली से सटे नोएडा में वेतन इजाफे की मांग को लेकर बवाल थम नहीं रहा है. आज फिर एक फैक्ट्री पर पत्थरबाजी हुई. इस बीच यूपी सरकार ने श्रमिकों के भारी असंतोष के बाद देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी के आदेश दिया था. सड़कों पर फिर भारी संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए उतरे जिनमें अधिकतर महिलाएं थी.

अब सांसद नीतीश कुमार, उपराष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, देखें ब्रेकिंग न्यूज

10 अप्रैल 2026

बीते 21 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार (9 महीने छोड़कर) ने दिल्ली में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है. उन्होंने बतौर राज्यसभा सांसद पद की शपथ ली. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल नहीं होंगे और और अपना पूरा ध्यान जनता दल यूनाइटेड (JDU) और बिहार की राजनीति पर ही केंद्रित रखेंगे. वो संगठन को मजबूत करने और राज्य में राजनीतिक संतुलन बनाए रखने की रणनीति पर काम करेंगे, जिससे बिहार में आने वाले नेतृत्व बदलाव के बीच उनकी भूमिका अहम बनी रहेगी.

24 घंटे में ध्वस्त युद्धविराम, आगे विध्वंसक संग्राम? देखिए ब्रेकिंग न्यूज

09 अप्रैल 2026

बेरूत में इजरायल की कार्रवाई तेज हो गई है, जहां इजरायली रक्षा बल (IDF) ने दावा किया है कि उसने हिज़्बुल्लाह चीफ के निजी सचिव को एयरस्ट्राइक में मार गिराया है. इजरायल के इस हमले से युद्धविराम खतरे में पड़ गया है. इजरायल ने ताजा हमले में एक बहुमंजिला इमारत को निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में भारी तबाही मची. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब लेबनान में इजरायल लगातार हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. हाल के दिनों में हुए बड़े हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है, जिससे मिडिल ईस्ट में संघर्ष और भड़कने की आशंका बढ़ गई है.

बंगाल में पीएम मोदी का ताबड़तोड़ प्रचार, ममता पर प्रहार, दे दी 6 नई गारंटी, देखिए ब्रेकिंग न्यूज

09 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और जनता को छह बड़ी गारंटियां दीं. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि बंगाल की खोई हुई पहचान और विकास को वापस लाने की लड़ाई है. प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार, घुसपैठ और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को उठाते हुए भरोसा दिलाया कि बीजेपी की सरकार बनने पर पुराने घोटालों की फाइलें खोली जाएंगी, भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा और सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा. उन्होंने राज्य में उद्योग और रोजगार की गिरती स्थिति पर भी चिंता जताई और ‘परिवर्तन’ की लहर का दावा किया.

सीजफायर के बीच भारतीय दूसावास की एडवाइजरी, देखें ब्रेकिंग न्यूज

08 अप्रैल 2026

अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों का सीजफायर तो हो गया है लेकिन इस बीच तेहरान के भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में ईरान को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी गई है. लेकिन सीजफायर के तुरंत बाद भारतीय दूताववास की ये एडवाइजरी अपने आप में कई सवाल खड़े करता है.

पवन खेड़ा के घर रेड का क्या है पूरा मामला? देखें ब्रेकिंग न्यूज

07 अप्रैल 2026

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर असम पुलिस ने छापेमारी की है हाल ही में पवन खेड़ा ने असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पासपोर्ट को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की थी जिसके बाद अब असम पुलिस उसी मामले में उनके घर पहुंची है. दिल्ली पुलिस भी इस कार्रवाई के दौरान मौजूद है.

‘स्टोन एज’ बयान से हलचल, क्या सच में इतना तबाह हुआ ईरान? देखिए ब्रेकिंग न्यूज

03 अप्रैल 2026

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की क्षमताएं इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि वह “स्टोन एज” जैसी स्थिति में पहुंच गया है. ट्रंप के मुताबिक, इस अभियान का मकसद ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना था, जिसमें काफी हद तक सफलता मिली है. उनके इस बयान के बाद “स्टोन एज” शब्द चर्चा में आ गया है, जो पाषाण युग को दर्शाता है. एक ऐसा समय जब इंसान तकनीकी रूप से बेहद शुरुआती अवस्था में था और पत्थर के औजारों पर निर्भर रहता था. ट्रंप ने इस उदाहरण के जरिए ईरान की तकनीकी और सैन्य गिरावट को बताया है.

Advertisement
Advertisement