scorecardresearch
 
Advertisement

क्या ईरान पर परमाणु हथियार से हमला कर सकता है अमेरिका? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

क्या ईरान पर परमाणु हथियार से हमला कर सकता है अमेरिका? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

आज मार्च महीने क्लोजिंग हो गई. लेकिन एक महीने बाद भी ईरान और अमेरिका के युद्ध की क्लोजिंग डेट नहीं आई है. और अब लग रहा है कि ये युद्ध न्यूक्लियर अटैक पर जाकर ही थमेगा. अब तक 32 दिन के इस युद्ध में अमेरिका अपना हर अस्त्र-शस्त्र आजमा कर देख चुका है. मिसाइल, बॉम्बर, युद्धपोत और मरीन्स भी युद्ध में उतार दिए. हर दिन खुद ट्रंप, धमकी, सीजफायर से लेकर जुबानी बम बरसा रहे हैं. लेकिन ईरान हर हमले के बाद कपड़े झाड़कर खड़ा हो जाता है. और पूरी ताकत से इसका जवाब देता है. इस बार ईरान ने इजरायल के कई शहरों को धुआं-धुआं कर दिया. मुस्लिम देशों में खौफ पैदा कर दिया. ईरान ने पानी के प्लांट के बाद तेल से भरे जहाज में मिसाइल दाग दी. जिससे समंदर में तेल फैल जाने का खतरा पैदा हो गया है.

Advertisement
Advertisement