पिछले कई दिनों से देश में एक ऐसा Narrative खड़ा किया जा रहा था कि सड़कों पर नमाज़ और खुले में कुर्बानी रोकने के सरकारी दिशा-निर्देश मुस्लिम विरोधी हैं. लेकिन आज उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और दिल्ली तक की तस्वीरों ने इस प्रोपेगैंडा की हवा निकाल दी. आज देश में एक नया मॉडल दिखा. जहां बिना किसी विवाद के, मस्जिदों और मैदानों में बेहद शांति से नमाज़ भी अदा की गई और कानून का राज भी कायम रहा.