मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. इसके अंतर्गत शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाया जाना प्रस्तावित है. स्थानीय लोगों ने खुद ही मस्जिद के उस हिस्से को हटाने का काम हाथ में लिया था. परंतु, आज सुबह अचानक असामाजिक तत्वों का एक गुट वहां पहुंच गया. इन लोगों ने मस्जिद का हिस्सा हटा रहे लोगों को डराया-धमकाया और काम रोकने पर मजबूर किया.