राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा की मां ने न्याय की गुहार लगाते हुए सभी आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है. पीड़ित मां का कहना है कि जिस तरह नीले ड्रम वाले चर्चित हत्याकांड में आरोपी प्रेमिका और उसके साथी को अदालत से सख्त सजा सुनाई गई, ठीक उसी तरह उनके बेटे की हत्या के मामले में भी जल्द से जल्द फैसला आना चाहिए. राजा मां ने कहा कि उनके बेटे राजा का कोई कसूर नहीं था, लेकिन सोनम और उसके साथियों ने मिलकर एक बहुत बड़ी साजिश रची और उनके बेकसूर बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी.