scorecardresearch
 
Advertisement

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद अपना पैतृक घर तोड़ा

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद अपना पैतृक घर तोड़ा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में विकास की एक अनूठी मिसाल पेश की है. उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है. इस सड़क चौड़ीकरण की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक निवास भी आ रहा था. आम तौर पर जहां वीआईपी कल्चर के तहत नियम बदल दिए जाते हैं, वहीं मुख्यमंत्री ने एक मिसाल पेश करते हुए खुद अपने पैतृक मकान पर पहला हथौड़ा और कुदाल चलाई.

Advertisement
Advertisement