scorecardresearch
 
Advertisement

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने दर्जनों श्रद्धालुओं को कुचला, 15 लोगों की मौत

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने दर्जनों श्रद्धालुओं को कुचला, 15 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को धान से भरे एक अनियंत्रित भारी ट्रक ने बुरी तरह रौंद दिया. इस खौफनाक हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात करीब डेढ़ बजे पंजाब नंबर का एक 14 चक्का ट्रक ढलान से अनियंत्रित होकर अचानक भीड़ में जा घुसा. श्रद्धालुओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला और ट्रक लोगों को कुचलता हुआ मंदिर के मुख्य गेट और दीवार से टकरा गया.

Advertisement
Advertisement