scorecardresearch
 

सागर में महिला डांसर की बेरहमी से हत्या... बेड बॉक्स में सड़ी-गली मिली लाश, 5 अप्रैल से बंद था मोबाइल

सागर के खुरई शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला की हत्या कर उसकी लाश को बेड बॉक्स के अंदर छिपा दिया गया. एक हफ्ते से लापता मां की तलाश में जब बच्चे घर पहुंचे, तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए.

Advertisement
X
डांस प्रोग्राम के दम पर बच्चों को पाल रही थी ममता. (Photo: Representational)
डांस प्रोग्राम के दम पर बच्चों को पाल रही थी ममता. (Photo: Representational)

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान 45 वर्षीय ममता अहिरवार के रूप में हुई है. ममता पिछले कई दिनों से लापता थी और उसका शव उसके अपने ही घर में रखे एक बेड बॉक्स से बरामद किया गया है. 

खुरई थाना इलाके के सहोदरा राय वार्ड का यह मामला है. ममता के बेटे देव और बेटी मुस्कान पिछले 10 दिनों से विदिशा में अपनी बड़ी बहन के पास थे. वे वहां अपने जीजा के साथ मिलकर काम की तलाश कर रहे थे. बच्चों ने बताया कि 5 अप्रैल के बाद से उनकी मां से कोई बात नहीं हुई थी. लगातार फोन लगाने पर भी मोबाइल बंद आ रहा था.

अनहोनी की आशंका में जब दोनों रविवार को घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था. पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़कर जब वे अंदर घुसे, तो पूरे घर में असहनीय बदबू फैली हुई थी.

बेड बॉक्स में मिली लाश
तलाशी लेने पर बच्चों ने देखा कि कमरे में रखे बेड बॉक्स के अंदर उनकी मां का आधा-सड़ा हुआ शव पड़ा था. शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करीब 5-6 दिन पहले की गई होगी.

Advertisement

पुलिस की जांच और PM रिपोर्ट
सूचना मिलते ही SDOP अस्थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या हालात को देखते हुए इसे साफ तौर पर हत्या का मामला माना जा रहा है. शव का पोस्टमॉर्टम करा लिया गया है. पुलिस को सोमवार शाम तक शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे मौत के सटीक समय और तरीके का पता चल सकेगा.

डांस ग्रुप का हिस्सा थी ममता
परिजनों ने बताया कि ममता एक डांस ग्रुप का हिस्सा थी और मेलों व शादियों में प्रस्तुति देकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement