scorecardresearch
 

मैहर: कांग्रेस के प्रदर्शन में बवाल, आग की लपटों में घिरे ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, पेट्रोल के छींटों से वर्दी में लगी आग

Maihar Congress Protest Fire Accident: मैहर के अलाउद्दीन तिराहे पर शुक्रवार को हुआ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एक दर्दनाक हादसे में बदल गया. पुतला दहन के दौरान भड़की आग ने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी को अपनी चपेट में ले लिया.

Advertisement
X
पुलिस अधिकारी पर भड़की लपटें.(Photo:Screengrab)
पुलिस अधिकारी पर भड़की लपटें.(Photo:Screengrab)

मैहर के अलाउद्दीन तिराहे पर शुक्रवार को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक भयावह स्थिति निर्मित हो गई. भारतीय जनता पार्टी के सीनियरों नेताओं के खिलाफ पुतला दहन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ड्यूटी पर तैनात यातायात प्रभारी विक्रम पाठक इस प्रदर्शन की भेंट चढ़ गए. पुतले में आग लगाते समय हुई अफरा-तफरी में उनकी वर्दी ने आग पकड़ ली, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के मंत्रियों राजेंद्र शुक्ल, विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन कर रहे थे.

इसी दौरान जब पुतले में आग लगाई गई, तो कथित तौर पर पेट्रोल के छींटे यातायात प्रभारी विक्रम पाठक की वर्दी पर पड़ गए. देखते ही देखते आग भड़क उठी और अधिकारी की पीठ और शरीर के निचले हिस्से में आग लग गई.

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई. वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए कंबल और पानी की मदद से आग बुझाई.

घायल अधिकारी को तुरंत मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, वे काफी हद तक झुलस गए हैं, लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. देखें VIDEO:- 

Advertisement

घटना के बाद पुलिस प्रशासन में भारी रोष है. पुलिस अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. इस घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए अलाउद्दीन तिराहे और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पुतला दहन के दौरान ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग किस तरह किया गया और क्या यह कोई सोची-समझी साजिश थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement