scorecardresearch
 

खूबसूरत हसीना ने ऊंचे ख्वाब दिखाकर करी करोड़ों की ठगी, किटी पार्टी और सोशल नेटवर्क से लोगों को फंसाया

इंदौर में क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. जिया वाधवानी और हरप्रीत कौर समेत कई महिलाओं पर 100 दिन में पैसा डबल करने का लालच देकर निवेश करवाने का आरोप है. शुरुआती रिटर्न देकर भरोसा जीतने के बाद आरोपी फरार हो गए. हरप्रीत कौर गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार हैं.

Advertisement
X
क्राइम ब्रांच ने हरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया. (Photo: ITG)
क्राइम ब्रांच ने हरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया. (Photo: ITG)

इंदौर में क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले में जिया वाधवानी और हरप्रीत कौर समेत आठ से नौ महिलाओं पर करीब ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है. आरोप है कि इन लोगों ने लोगों को 100 दिन में पैसा डबल करने का लालच देकर निवेश करवाया. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला एक संगठित तरीके से किया गया फ्रॉड है. आरोपियों ने पहले लोगों से मेलजोल बढ़ाया और भरोसा जीतने के लिए उन्हें पार्टियों और किटी मीटिंग्स में शामिल किया. इसी दौरान निवेश का प्रस्ताव दिया गया और बड़े मुनाफे का वादा किया गया.

जानकारी के अनुसार हरप्रीत कौर बड़े घरानों की महिलाओं की किटी पार्टियों में जाती थी और वहां क्रिप्टो और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का लालच देती थी. आरोप है कि कई महिलाएं इस झांसे में आ गईं और उन्होंने बड़ी रकम निवेश कर दी. आरोपियों ने शुरुआती दौर में कुछ लोगों को छोटा-मोटा रिटर्न भी दिया, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हो गया. इसके बाद लोगों से और ज्यादा पैसे निवेश करवाए गए. इसी दौरान एक महिला से भारी निवेश करवाने के बाद उसे एक हाईटेक कार भी गिफ्ट किए जाने की बात सामने आई है.

क्रिप्टो और फॉरेक्स के नाम पर करोड़ों की ठगी

इसके बाद अचानक सभी आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया. मोबाइल बंद कर दिए गए और लोग उनसे संपर्क नहीं कर पाए. बाद में पता चला कि निवेश की गई रकम किसी भी तरह की ट्रेडिंग में नहीं लगाई गई थी. मामले की शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की. जांच के दौरान कई लोगों को बयान के लिए बुलाया गया, लेकिन आरोपी पक्ष के कई लोग उपस्थित नहीं हुए और सही जानकारी भी नहीं दी गई.

Advertisement

क्राइम ब्रांच ने हरप्रीत कौर को गिरफ्तार, बाकी फरार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं. उनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. यह मामला हाई-प्रोफाइल फ्रॉड के रूप में सामने आया है, जिसमें भरोसे और सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल कर लोगों को ठगा गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement