scorecardresearch
 
Advertisement

Datia Upchunav 2026 Result LIVE: दतिया में बड़ा उलटफेर, तीसरे राउंड में कांग्रेस आगे

अशोक शर्मा | नई दिल्ली | 03 अगस्त 2026, 11:10 AM IST

MP Datia Bypoll Election Result Live Updates: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रिजल्ट आज जारी होगा. सोमवार सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो चुकी है. इस चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार आमने-सामने है.

दतिया में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. (Photo- ITGD) दतिया में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. (Photo- ITGD)

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज (3 अगस्त 2026) को सामने आने वाले हैं. दतिया में 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में भारी उत्साह देखा गया था और कुल 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है. आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें: Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: प्रशांत किशोर पहले राउंड में आगे, शुरू हो गए बांकीपुर के रुझान आने

दतिया में क्यों कराने पड़े उपचुनाव?

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को हराया था. हालांकि, अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई, जिसके चलते उनकी सदस्यता खत्म हो गई और यहां उपचुनाव कराना पड़ा. 

राजनीतिक विश्लेषक और लेखक रशीद किदवई के मुताबिक, दतिया का चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए साख का सवाल बन चुका है. इस चुनाव के नतीजे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के भविष्य से भी जुड़े हैं, जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया. किदवई का मानना है कि अगर बीजेपी हारती है, तो नरोत्तम मिश्रा की भूमिका और उनके राजनीतिक भविष्य की समीक्षा हो सकती है.

इसके अलावा, ये चुनाव मध्य प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहली चुनावी परीक्षा भी है.

'जेन जी' आंदोलन का असर

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति कमलाकर सिंह ने कहा कि दतिया का फैसला सिर्फ स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगा. हालिया 'जेन जी' आंदोलन और राम मंदिर दान से जुड़े विवादों का असर भी पड़ा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की नीतियों का समर्थन माना जाएगा, जबकि कांग्रेस की जीत से उसके कैडर का मनोबल बढ़ेगा.

11:00 AM (13 मिनट पहले)

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस कभी रेस में ही नहीं थी

Posted by :- Aman

दतिया विधानसभा सीट पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त पर नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि वह शुरुआत से ही दतिया में बीजेपी की जीत को लेकर आश्वस्त थे और कांग्रेस इस मुकाबले में कभी रेस में थी ही नहीं. (Input: Ravish)

9:25 AM (एक घंटा पहले)

दतिया विधानसभा सीट से बीजेपी आगे

Posted by :- Aman

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुई मतगणना के पहले राउंड के आंकड़े सामने आ गए हैं. प्रथम चरण की गिनती पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुरुआती बढ़त बना ली है. पहले राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी को कुल 4,551 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार 3,367 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. (Input: Ashok Sharma)

8:53 AM (2 घंटे पहले)

दतिया में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू, थोड़ी देर में रूझान

Posted by :- Aman

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती का काम शुरू हो गया है. टेबल नंबर 21 पर कुल 451 डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है.

7:24 AM (3 घंटे पहले)

Datia Upchunav Parinam: 15 राउंड की काउंटिंग के साथ जारी होंगे नतीजे

Posted by :- Darakhshan

दतिया उपचुनाव में कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. यहां सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ काउंटिंग होगी शुरू. इस सीट पर कुल 15 राउंड में काउंटिंग पूरी होनी है.

(इनपुट- रवीश पाल)

Advertisement
7:22 AM (3 घंटे पहले)

Datia Upchunav Parinam 2026 Live: जीतू पटवारी का संगठन में कद बढ़ेगा?

Posted by :- Darakhshan

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मेहरोत्रा के मुताबिक, दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का संगठन में कद बढ़ेगा. वहीं, बीजेपी की जीत मुख्यमंत्री मोहन यादव की स्थिति को और मजबूत करेगी, जबकि हार से पार्टी के भीतर उनके विरोधियों को हमलावर होने का मौका मिल सकता है.

5:31 AM (5 घंटे पहले)

Datia Upchunav Result Live: कांग्रेस के लिए अहम है ये सीट

Posted by :- Darakhshan

किदवई ने ये भी कहा कि कांग्रेस के लिए भी ये सीट बेहद अहम है क्योंकि वो 2023 के चुनाव में जीती गई इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है. अगर कांग्रेस जीतती है, तो वो इसे युवाओं के गुस्से का परिणाम और राजनीतिक माहौल बदलने का संकेत बताएगी.
 

4:51 AM (6 घंटे पहले)

Datia Upchunav Result 2026: दतिया उपचुनाव को लेकर विश्लेषक की राय

Posted by :- Darakhshan

दतिया उपचुनाव के संभावित नतीजों को लेकर राजनीतिक विश्लेषक किदवई ने कहा, 'अगर नतीजा बीजेपी के पक्ष में नहीं जाता है, तो इसका राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक राजनीतिक असर देखने को मिल सकता है.' उन्होंने बताया कि इसी दिन गुजरात की मांजलपुर और बिहार की बांकीपुर सीट के नतीजे भी आ रहे हैं. 

Advertisement
Advertisement