scorecardresearch
 

भोपाल में दर्दनाक हादसा! ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई SUV, 3 की मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement
X
भोपाल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा. (Photo: Representational )
भोपाल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा. (Photo: Representational )

भोपाल ज़िले में एक तेज़ रफ़्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

यह हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे बैरसिया रोड पर निपानिया जाट के पास हुआ, जो यहां से 20 किलोमीटर दूर है. एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल से बैरसिया की ओर तेज़ रफ़्तार से जा रही SUV और विपरीत दिशा से आ रही अनाज से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई.

यह भी पढ़ें: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच दर्दनाक हादसा, इंसास राइफल से चली गोली से जवान की मौत

भोपाल के रहने वाले थे मृतक

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इटखेड़ी की सब-डिविज़नल पुलिस अधिकारी मंजू चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान हर्ष मेहरा (23), सतीश मेहरा (22) और लकी कुशवाहा के रूप में हुई है. ये सभी भोपाल ज़िले के रहने वाले थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP के संभल में भीषण सड़क हादसा... कार-टेंपो की टक्कर में 3 की मौत, 9 घायल

अधिकारी ने बताया कि घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement