scorecardresearch
 

साहित्य आजतक: पीयूष मिश्रा बोले, मुझे मोदी और राहुल दोनों पसंद हैं

साहित्य आजतक 2018 के मंच पर लेखक और एक्टर पीयूष मिश्रा ने कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों ही अच्छे लगते हैं.

Advertisement
X
पीयूष मिश्रा
पीयूष मिश्रा

साहित्य आजतक 2018 के मंच पर मशहूर लेखक और एक्टर पीयूष मिश्रा ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने साहित्य, किताबों के साथ ही अन्य मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों ही अच्छे लगते हैं.

उन्होंने कहा, 'जब तक दिमाग में कोई डिसऑर्डर नहीं होता है, तक तक आप कुछ क्रिएटिव नहीं कर सकते हैं. जब तब मुझमें वो पागलपन था, तब तक मुझे लोग पसंद करते रहते हैं. मुझे लगता है कि अब मैं खामोश हूं और मैं सबकुछ अच्छा लगता है.'

उनका कहना है अब उन्हें नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों अच्छे लगते हैं. मैंने सभी को एक्सेप्ट कर लिया है और मैं कोई भी विवादास्पद बयान भी नहीं देता हूं. मैं अब खामोश हूं, जिसकी वजह से मैं कुछ खास नहीं लिख पा रहा हूं.'

Advertisement

साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके मैनेजर का नाम भी राहुल गांधी है. उन्होंने कहा, 'अगर कोई पूछता है कि आजकल मेरा काम कौन देख रहा है, तो मैं कहता हूं राहुल गांधी. इस दौरान उन्होंने कहा, 'साहित्य को पॉलीटिकली करेक्ट नहीं चाहिए. हकीकत नग्न होती है और उसे जामा नहीं पहनाया जा सकता और वो ही उसकी खूबसूरती है. साहित्य में आपको बेबाक होना जरूरी है.

'साहित्य आजतक' का यह कार्यक्रम फ्री है, पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है. इसके लिए आप 'आजतक' और हमारी दूसरी सहयोगी वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर या फिर 7836993366 नंबर पर मिस्ड कॉल करना भर होगा, और आपका पंजीकरण हो जाएगा. तो आइए साहित्य के इस महाकुंभ में, हम आपके स्वागत के लिए तैयार हैं.

To License Sahitya Aaj Tak Images & Videos visit or contact syndicationsteam@intoday.com

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement