scorecardresearch
 

इस एक चीज से चमकाएं फर्श से लेकर फ्रिज तक

अगर आप घर की अलग-अलग चीजों को साफ करने के लिए अलग उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं, तो अब अपनी यह आदत बदल दें, क्योंकि यहां हम आपको एक ऐसी घरेलू चीज के बारे में बता रहे हैं, जो फर्श से लेकर फ्रिज तक आपका घर चमका सकती है...

Advertisement
X
सफाई
सफाई

क्या घर में सफाई के लिए अलग-अलग उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं. फ्रिज और घर दरवाजों को चमकाने के लिए अलग लिक्व‍िड तो फर्श के लिए अलग.

पर हम आपके लिए यहां एक ऐसा घरेलु नुस्खा लेकर आए हैं, जिसके जरिये आप अपने घर का हर कोना और फ्रिज व घर के दरवाजे भी चमका सकती हैं...

जी हां, वो एक खास चीज है सिरका. सिरका केवल जायका बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्क‍ि नेचुरल क्लींजिंग सोल्यूशन के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है.

यहां जानिये घर की अलग-अलग चीजों को सिरका की मदद से कैसे साफ कर सकते हैं...

फर्श और फ्रिज
यदि फ्रिज को सिरके के घोल से साफ करें तो फ्रिज से भोजन की दुर्गन्ध खत्म हो जाती है. सफेद सिरके को पानी में घोल लें और इससे फर्श और रसोई की आलमारियों को सफाई करें. पर ध्यान रखें कि यदि फर्श संगमरमर या ग्रेनाइट का हो तो इसे प्रयोग न करें.

Advertisement

कपड़ों के दाग
पसीने के खराब दागों को हटाने के लिए स्प्रे करने वाली बोतल से कपड़े को धुलने से पहले सिरका स्प्रे करें, दाग गायब हो जाएंगे. कपड़ों को मुलायम करने के लिए कपड़ों की आखिरी धुलाई से पहले मशीन में सफेद सिरका डालें. इससे साबुन के अंश तक भी हट जाएंगे.

नल साफ
बाथरूम और किचन के नलों पर अक्सर साबुन के निशान जमा हो जाते हैं. इन्हें हटाने के लिए 1 भाग नमक और 4 भाग सिरका मिलाकर गीले नलों को रब करें.

फफूंदी से बचाव
अपने शावर कर्टेन और शावर वॉल पर विनेगर स्प्रे करके शावर में फफूंदी लगने से बचाएं.

दरी के दाग
दरी पर अगर कुछ गिर जाए तो घबराएं नहीं इसके ऊपर पहले किसी कपड़े से गिरा हुआ लिक्विड सोखें और फिर इसके ऊपर आधा पानी सिरके का घोल स्प्रे करें. इसके बाद साफ कपड़े से रब करें और दरी बिल्कुल साफ.

बदबू हटाएं
सिंक और डस्टपिन में से बदबू दूर करने के लिए सिंक में कम से कम 1 प्याला वाइट विनेगर डालें, 1 घंटे बाद उसको धोएंगे तो बदबू गायब.

Advertisement
Advertisement