scorecardresearch
 

रोटी से साफ करें जूते, टी बैग से मिटाएं बदबू!

लेदर शूज बेशक स्टाइल स्टेटमेंट देते हैं लेकिन इनकी बदबू उतना ही परेशान करती है. वैसे इस समस्या को दूर करने का एक अनोखा तरीका सामने आया है...

Advertisement
X
लेदर शूज
लेदर शूज

साबर चमड़े के जूतों को अगर साफ करने या बदबू हटाने में दिक्कत महसूस हो रही है तो इस पर बासी रोटी की पपड़ी और टी बैग रगड़कर इसकी बदबू को हटाया जा सकता है.

कार्लटन लंदन कंपनी के जापान में मुख्य डिजाइनर जोजी सुजेनो ने जूतों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के संबध में ये टिप्स दिए-

- जोजी के मुताबिक साबर चमड़े से बने गंदे जूतों को साफ करने के लिए बासी रोटी की पपड़ी को रगड़ें.


- सफेद सोल के जूते को साफ करने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें.

- हील वाले नए फुटवेयर पहनने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करें और मोजे के साथ पहनें.


- चमड़े के जूतों पर पड़ गए खरोंच या निशान को हटाने के लिए भी नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

बदबू दूर करेगा ड्राई टी बैग
जोजी ने बताया कि जूते की बदबू दूर करने के लिए उसमें ड्राई रख सकते हैं. पेटेंट चमड़े के जूतों पर पड़े खरोंच के निशान को हटाने के लिए रूई के फाहे और पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें. साथ ही चमड़े के जूते से पानी का दाग हटाने के लिए सिरका और टूथब्रश का इस्तेमाल करें.


Advertisement
Advertisement