scorecardresearch
 

ताजमहल से एफिल टॉवर तक, अपने छोटे से कमरे में करें पूरी दुनिया की सैर

नई जगहों को एक्सप्लोर करने वालों को और न जाने कितने दिन यूं ही घर में कैद रहना पड़ेगा. इसे देखते हुए वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के जरिए लोगों को घर बैठे दुनिया की सैर कराई जा रही है.

Advertisement
X
वर्चुअल टूर के जरिए न सिर्फ लोगों में घूमने-फिरने के शौक को जिंदा रखा जा रहा है.
वर्चुअल टूर के जरिए न सिर्फ लोगों में घूमने-फिरने के शौक को जिंदा रखा जा रहा है.

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते पूरी दुनिया में लोगों के घूमने-फिरने पर पाबंदी लगाई जा रही है. नई जगहों को एक्सप्लोर करने वालों को और न जाने कितने दिन यूं ही घर में कैद रहना पड़ेगा. इसे देखते हुए अब वर्चुअल रियलिटी (वीआर) के जरिए लोगों को घर बैठे ही दुनिया की सैर कराई जा रही है.

पूरी दुनिया में वर्चुअल टूर के जरिए लोगों में घूमने-फिरने के शौक को जिंदा रखा जा रहा है. इससे पर्यटन स्थलों पर न तो लोगों की भीड़ इकट्ठा होगी और न ही कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ेगा. पर लोगों की इसकी सुविधा दी जा रही है.

इस लिंक पर क्लिक करते ही आप वर्चुअल दुनिया की सैर पर निकल पड़ेंगे. इसके हाई क्वालिटी 360 फोटोग्राफ्स इतने जबर्दस्त हैं कि आप एक छोटे से कमरे में बैठकर भी दुनियाभर में घूमने का अनुभव कर पाएंगे.

Advertisement

यहां आप ताजमहल (भारत) से लेकर द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना (चीन), मिस्र के पिरामिड, ग्रैंड कैनियोन (अमेरिका), बंकिंघम पैलेस (इंग्लैंड), मेट्रोपोलिटन ओपेरा हाउस (न्यूयॉर्क) और एफिल टॉवर (पेरिस) जैसी शानदार जगहों को लुत्फ उठा सकते हैं.

Advertisement
Advertisement