scorecardresearch
 

जीवनशैली में बदलाव से बढ़ रहे कैंसर के मरीज, 2020 तक 12 लाख पहुंच जाएगी संख्या

एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि साल 2020 तक भारत में 12 लाख लोगों की मौत कैंसर की बीमारी के कारण होगी. वहीं, 10 लाख नए कैंसर मरीज भी सामने आएंगे.

Advertisement
X
2020 तक भारत में 12 लाख लोगों की मौत कैंसर की बीमारी के कारण होगी
2020 तक भारत में 12 लाख लोगों की मौत कैंसर की बीमारी के कारण होगी

भारत में कैंसर मरीजों की संख्या में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसका प्रमुख कारण खराब जीवन शैली जैसे कि एल्कोहॉल, शराब, सिगरेट, पान मसाला या तंबाकू आदि का प्रयोग करना है.

एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है. भारत में जो कैंसर सबसे ज्यादा पाए जाते हैं उनमें मुंह, और महिलाओं में स्तन, डिम्ब ग्रंथी, गर्भाशय और गले का कैंसर प्रमुख है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के कैंसर अनुसंधान की अंतरराष्ट्रीय संस्था के ग्लोबोकॉन परियोजना द्वारा किए गए रिसर्च में यह जानकारी सामने आई है. इस रिसर्च से पता चला है कि भारत में पिछले साल 10 लाख नए कैंसर मरीज सामने आए, तो 6 लाख लोगों की मौत इस जानलेवा बीमारी से हुई.

यह अधिक है. इस अध्ययन में कहा गया कि साल 2020 तक भारत में 12 लाख लोगों की मौत कैंसर की बीमारी के कारण होगी. वहीं, 10 लाख नए कैंसर मरीज भी सामने आएंगे.

Advertisement

इसमें कहा गया है भारत में कैंसर मरीजों की मौत का कारण उनका देर से पता चलना भी है, जबकि अमेरिका में कैंसर पीड़ित ज्यादातर मरीज 70 साल से ज्यादा की जिंदगी गुजारते हैं. वहीं, भारत में कैंसर से मरने वालों में के बीच होती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement