scorecardresearch
 

महिलाओं की गर्भनिरोधक गोलियां पुरुषों के लिए घातक?

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए दुनियाभर में महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन इससे पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर होने का अंदेशा जताया जा रहा है.

Advertisement
X
रिलेशनशिप
रिलेशनशिप

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए दुनियाभर में महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन इससे पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर होने का अंदेशा जताया जा रहा है.

एक नये अध्ययन में यह दावा किया किया गया है. पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर होने की इस आशंका के चलते वैज्ञानिकों इन दोनों के बीच संभावित संपर्क का पता लगाने की कवायद की.

कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ताओं ने गर्भनिरोधक गोलियों के इस्तेमाल और प्रोस्टेट कैंसर के नये मामलों एवं इससे होने वाली मौत के मामले के बीच एक महत्वपूर्ण संबंध होने का पता लगाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययनकर्ताओं का मानना है कि गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने वाली महिलाओं के मूत्र से निकलने वाले ‘ओस्ट्रोजेन’ खाद्य श्रृंखला और पेयजल को संदूषित कर सकते हैं. यह हार्मोन कुछ खास तरह के कैंसर का पोषण कर सकता है.

टोरंटो विश्वविद्यालय के डॉ डेविड मार्गेल और नील फ्लेशनर ने हालांकि यह भी कहा है कि उनका अध्ययन इनमें महज संपर्क होने की बात करता है और यह कोई सबूत नहीं है.

Advertisement
Advertisement