जरूरी नहीं कि हर बार आप किसी को बताएं तभी सामने वाले को ये पता चले कि आपकी लव-लाइफ कैसी है. आपकी गतिविधियों और उठने बैठने के तरीके से भी ये पता चल जाता है.
आप किस तरह से अपनी मुद्राओं को संतुलित करती हैं इससे भी आपके लव-लाइफ की पूरी डिटेल पता चल जाती है. एक अध्ययन में ये बात सामने आई है. कनाडा के युनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग तथा युनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू के शोधकर्ताओं ने लोगों के शरीर की मुद्राओं व उनके रोमांटिक जीवन के बीच एक कही है.
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, शोध के लिए कॉलेज के उन छात्र-छात्राओं का चयन किया गया, जो कमिटेड रिलेशनशिप में थे. शोध के लिए उनमें से आधे को सामान्य कुर्सियों पर, जबकि आधे को कार्यस्थल पर बैठने के लिए कहा गया.
इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में एक दूसरे से चर्चा की कि वे अपने पार्टनर के बारे में क्या सोचते हैं और उनका रिलेशनशिप कितना लंबा चला.
शोध दल ने पाया कि कुर्सी पर स्थिर रूप से बैठने वालों की तुलना में जो प्रतिभागी कार्यस्थल पर बेहद अस्थिर मुद्रा में बैठे थे, .
इसके बाद, शोधकर्ताओं ने एक ऑनलाइन पोर्टल की सहायता से कुछ और प्रतिभागियों का चयन किया, जिनमें से अधिकांश कई वर्ष पहले से शादीशुदा थे. उन्हें एक कंप्यूटर स्क्रीन के आगे मुद्रा बनाकर खड़ा रहने के लिए कहा गया.
अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में प्रश्नावली भरने वाले आधे प्रतिभागियों को एक पांव पर खड़ा रहने के लिए कहा गया, जबकि आधे को दोनों पांवों पर. दिलचस्प रूप से वैसे प्रतिभागी जो एक पैर पर खड़े हुए उनका रिलेशनशिप दोनों पैरों पर खड़ा होनेवालों की तुलना में ज्यादा अस्थिर था.
अध्ययन हालांकि यह नहीं बताता कि एक अस्थिर शरीर प्रेममय जीवन को अस्थिर करता है.