scorecardresearch
 

Skin Care Mistakes: झुर्रियों और पिंपल्स से भर जाएगा चेहरा! अगर नहीं छोड़ी अपनी ये 4 आदतें

Skin Care Mistakes: आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जो जाने-अनजाने आपकी स्किन को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही हैं. शुरुआत में इसका असर बहुत हल्का लगता है, इसलिए लोग इसे इग्नोर कर देते हैं लेकिन समय के साथ यही आदतें स्किन को डल, बेजान और रूखा बना सकती हैं.

Advertisement
X
ये 4 गलतियां आपकी चेहरे को पहुंचा सकती हैं नुकसान (Photo-ITG)
ये 4 गलतियां आपकी चेहरे को पहुंचा सकती हैं नुकसान (Photo-ITG)

Skin Care Mistakes: आज के दौर में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, चमकदार और ग्लोइंग नजर आए. इसके लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर तरह-तरह के घरेलू नुस्खे तक सब कुछ ट्राई करते हैं. लेकिन कई बार एक्सपर्ट्स की बताई हर बात मानने के बाद भी चेहरे का ग्लो गायब रहता है और स्किन बेजान दिखने लगती है.

असल में, हम अपनी डेली रूटीन में अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो स्किन को फायदा पहुंचाने के बजाय अंदर से नुकसान पहुंचा देती हैं. आज हम आपको 4 ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जो धीरे-धीरे आपकी स्किन को खराब कर सकती हैं और आपको इसका पता भी नहीं चलता.

1. कम नींद और लगातार स्ट्रेस

नींद और स्ट्रेस एक-दूसरे से जुड़े होते हैं. अगर पूरी नींद नहीं मिलती तो शरीर ठीक से रिपेयर नहीं हो पाता. इससे डार्क सर्कल्स बढ़ते हैं और स्किन डल दिखने लगती है. ज्यादा स्ट्रेस से शरीर में सूजन बढ़ती है, जिसका असर सीधे चेहरे पर पड़ता है.

2. ओवर स्किनकेयर

आजकल सोशल मीडिया पर हर प्रोडक्ट जरूरी बताया जाता है लेकिन हर चीज सबके लिए नहीं होती. बार-बार एक्सफोलिएशन और ज्यादा एसिड वाले प्रोडक्ट्स स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. बिना स्किन टाइप समझे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है.

Advertisement

3. सनस्क्रीन न लगाना

धूप में बिना सनस्क्रीन के निकलना स्किन के लिए सबसे नुकसानदायक आदतों में से एक है. इससे टैनिंग, एजिंग और डार्क स्पॉट्स की समस्या बढ़ सकती है. रोजाना सनस्क्रीन लगाना स्किन को लंबे समय तक सेफ रखता है.

4. गलत खान-पान
ज्यादा शुगर, ऑयली और जंक फूड स्किन पर बुरा असर डालते हैं. इससे शरीर में सूजन बढ़ती है और चेहरा डल और बेजान दिखने लगता है. हेल्दी डाइट लेने से स्किन अंदर से बेहतर रहती है.

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लो करें और बिना मेकअप भी आप खूबसूरत दिखें. तो इन छोटी-छोटी गलतियों से बचकर रहें. इससे आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग बनी रह सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement