शहरों में ई रिक्शा सफर का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुका है लेकिन अब शरारती तत्व एप के जरिए ई रिक्शा हैक कर वसूली का खेल शुरू कर रहे हैं. यह लोग चलते-चलते ई रिक्शा बंद कर देते हैं और मैकेनिक बनकर पहुंच जाते हैं. गाड़ी चालक जब गाड़ी चला रहे होते हैं तो अचानक गाड़ी बंद हो जाती है और फिर चालू नहीं होती. बाद में ये चालक अपनी दुकान पर जाकर लगभग 150 से 200 रुपये देकर मोबाइल की मदद से गाड़ी को चालू कराते हैं.