मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मुंबई में NMACC (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) की तीसरी एनिवर्सरी का जश्न बेहद शानदार तरीके से मनाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियां रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आईं.
हालांकि, महफिल की सारी लाइमलाइट मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के परिवार ने लूट ली. सचिन अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और होने वाली बहू सानिया के साथ पहुंचे थे. दिलचस्प बात यह रही कि तेंदुलकर परिवार की इन तीनों लेडीज ने बेहद सिंपल और लगभग एक जैसा लुक कैरी किया था जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है.
प्लाजो सेट में पहुंचीं तेंदुलकर लेडीज
सादगी में लूटी महफिल
इस मौके पर सचिन तेंदुलकर का लुक कैजुअल था. उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के ऊपर ब्लू जैकेट और व्हाइट पैंट्स पहनी हुई थी. वहीं, उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने काले रंग का प्लाजो कुर्ता सेट पहना हुआ था जिसके साथ मैचिंग रेड दुपट्टा था. उनकी ड्रेस में फूलों की एम्ब्रॉयडरी का काम था.
वहीं, इस दौरान सचिन और अंजलि की बेटी सारा और उनकी बहू सानिया की जोड़ी ने करीब-करीब एक जैसी ही ड्रेस पहनी थी. सारा और सानिया दोनों ने ही चमकीले और भारी कढ़ाई वाले कोऑर्ड प्लाजो सेट पहने थे जिनमें पुराने और नए जमाने की एम्ब्रॉयडरी का बेहतरीन तालमेल था.
सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने क्या पहना?
सारा तेंदुलकर हल्के हरे रंग के कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनके कुर्ते पर चांदी की बारीक कढ़ाई थी और उन्होंने इसके साथ मैचिंग और चौड़ा प्लाजो सेट पहना था. सानिया चंदोक ने भी लगभग वैसा ही डिजाइन चुना था और उन्होंने लाइट लेमन कलर के कपड़ों में सारा को पूरी तरह से कॉम्प्लिमेंट किया. उनके कपड़ों पर भी वैसी ही शीशे की कारीगरी और सेक्विन का काम था. सानिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर कलर का हैंडबैग भी कैरी किया था.
सारा और सानिया के बीच की केमिस्ट्री उन लोगों के लिए कोई हैरानी की बात नहीं है जिन्होंने अर्जुन और सानिया की शानदार शादी को फॉलो किया था. सानिया कई सालों से सारा की पक्की दोस्त रही हैं.