Tips to glowing skin: बेदाग और गुलाबी निखार वाली त्वचा हर महिला की चाहत होती है. अक्सर प्रदूषण और धूप के कारण हमारा चेहरा डल और थका हुआ दिखने लगता है. ऐसे में मार्केट के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बजाय रसोई में मौजूद चावल का आटा और ताजा दही आपकी मदद कर सकते हैं. चावल का आटा स्किन टाइटनिंग का काम करता है और दही त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करके उसे गुलाबी और मुलायम बनाता है.
इतना ही नहीं चावल के आटे और दही का मेल आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन नैचुरल एक्सफोलिएटर और मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है. ये रंगत निखारने में मदद करता है. वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाकर चेहरे पर प्राकृतिक गुलाबी निखार लाता है. इस घरेलू नुस्खे का हफ्ते में तीन दिन इस्तेमाल आपकी चेहरे की रंगत को बदल सकता है.
फेस पैक बनाने की विधि
सामग्री: 2 चम्मच चावल का आटा, 2 चम्मच गाढ़ा दही, और 1 चम्मच गुलाब जल.
बनाने का तरीका
एक कटोरी में चावल का आटा और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें ताकि पेस्ट थोड़ा स्मूथ हो जाए.
कैसे लगाएं: चेहरे को साफ पानी से धोकर इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
15-20 मिनट के लिए छोड़ दें जब तक यह आधा सूख न जाए.
अब हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करते हुए इसे ठंडे पानी से धो लें.
धोने के बाद हल्का एलोवेरा जेल या मॉइस्चराइजर लगाएं.